बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

झज्जर, 12 फरवरी। हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकुला द्वारा बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) वर्ग की महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 21 दिवसीय चालक एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बहादुरगढ़ (झज्जर) तथा रोहतक स्थित मारुति साजुकी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा।


निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण केवल हरियाणा की स्थायी निवासी बीपीएल महिलाओं/लड़कियों के लिए है। पात्रता के अनुसार आवेदिका की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाली आवेदिकाओं को वरीयता दी जाएगी।

Haryana CM Saini prayed at Gurdwara Shri Chola Sahib
Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की


उन्होंने बताया कि आवेदिका की दृष्टि अच्छी होनी चाहिए (रंग दृष्टिहीनता न हो) और उसके पास वैध लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली या परिवार पहचान पत्र के अनुसार जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को 1000 रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।


निगम ने कैथल, झज्जर, रोहतक और जींद जिलों की इच्छुक एवं पात्र महिलाओं/लड़कियों से 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में सभी कॉलम सही प्रकार से भरकर तथा आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित ई-मेल 1982hwdc@gmail.com, पंजीकृत डाक या संबंधित जिला कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करवाए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Agriculture Minister distributed 480 spray pumps to farmers
Haryana: हरियाणा में कृषि मंत्री ने किसानों को 480 स्प्रे पंप किए वितरित


आवेदन पत्र में दूरभाष नंबर, ई-मेल एड्रेस तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। निर्धारित प्रपत्र संबंधित जिला प्रबंधक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।


झज्जर के लिए जिला प्रबंधक, हरियाणा महिला विकास निगम का कार्यालय 612, वार्ड नंबर-15, पुराने बस स्टैंड के पास स्थित है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01251-299560 या ई-मेल jhajjarhwdc@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Haryana: फर्जी NCC ‘बी’ प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ी कार्रवाई — तत्कालीन प्रोफेसर के विरुद्ध चालान पेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top