Haryana: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक

चंडीगढ़, 18 फरवरी– पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है।

Haryana CM Saini prayed at Gurdwara Shri Chola Sahib
Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

पात्र विद्यार्थी 28 फरवरी तक पंजीकरण अवश्य करें ताकि वे आर्थिक वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए, छात्र हरियाणा राज्य का निवासी हो और छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक न हो।

वह पात्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी तक www.scholarships.gov.in पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Agriculture Minister distributed 480 spray pumps to farmers
Haryana: हरियाणा में कृषि मंत्री ने किसानों को 480 स्प्रे पंप किए वितरित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top