Haryana: हरियाणा में कृषि मंत्री ने किसानों को 480 स्प्रे पंप किए वितरित

चंडीगढ़, 28 फरवरी – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर में अनुसूचित जाति के किसानों को 480 स्प्रे पंप नि:शुल्क वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और हमारी अधिकतर आबादी खेती पर ही निर्भर है। खेती को उन्नत एवं बीमारियों से रहित बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि में अधिक मात्रा में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है। इसके साथ ही भूमि के प्राकृतिक स्वरूप में भी बदलाव हो रहे है जो किसानों के लिए काफी नुकसानदायक है।

Haryana CM Saini prayed at Gurdwara Shri Chola Sahib
Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

श्री राणा ने कहा कि आज हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को जहर मुक्त भूमि दे सकें। हमें आज प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा, क्योंकि हमारा खान-पान लगातार दूषित होता जा रहा है जिसके कारण भयंकर बीमारियां पैदा हो रही हैं। प्राकृतिक खेती से कृषि भूमि में जीवाणुओं की वृद्धि भी होती है और कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें पानी बचाने के लिए भी आगे आना होगा। यदि पानी बचाने के लिए हमें अभी से ही प्रयास नहीं किए तो हमारी आने वाली पीढिय़ों को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

Haryana: फर्जी NCC ‘बी’ प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ी कार्रवाई — तत्कालीन प्रोफेसर के विरुद्ध चालान पेश

कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों पर कीटनाशक एवं पोषक तत्वों के समान और प्रभावी छिडक़ाव के लिए आधुनिक स्प्रे पंप अत्यंत उपयोगी हैं। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा तथा समय की भी बचत होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे उन्नत कृषि यंत्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें और विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Hospital busted for fraudulently claiming insurance bills
Haryana: हरियाणा में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले हॉस्पिटल का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top