Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब भी कोई गाना लेकर आते हैं, वह सीधे फैंस के दिलों में उतर जाता है। इस बार उन्होंने ‘आम के स्वाद’ गाने से सीजनल हिट का नया तड़का लगाया है। जैसे ही आम का मौसम शुरू हुआ, वैसे ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल होने लगा है।
इस गाने की शुरुआत एक मजेदार सीन से होती है। रानी ठेले पर आम बेचती नजर आती हैं, और खेसारी अपने यारों के साथ ताश खेलते हुए मस्त दिखते हैं। लेकिन जैसे ही खेसारी की नजर रानी पर पड़ती है, गाने में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लग जाता है।
रानी टोकरी में आम बेचती हैं और खेसारी लाल यादव उनके पास आकर नाचने लगते हैं। इस मस्ती, रोमांस और आम के मीठे स्वाद के कॉम्बो ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया है। रंग-बिरंगे सेटअप और देसी अंदाज में गाने को फिल्माया गया है।
‘आम के स्वाद’ को यूट्यूब पर 29 जून 2023 को रिलीज किया गया था और तब से यह लगातार ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं, नाच रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं।