HBSE 10th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं के रिजल्ट में 20 स्टूडेंट टॉपर बने हैं। इसमें पहला स्थान हिसार के रोहित, अंबाला की माही और झज्जर की रोमा और तान्या ने हिसाल किया है।
उन्हें 500 में से 497 नंबर मिले हैं। दूसरे नंबर पर 6 स्टूडेंट हैं जिनमें पानीपत का अक्षित सहरावत, कैथल का योगेश, पानीपत की रिंकू, रोहतक की दिव्यांशी और दीक्षा, हिसार की सुनैना शामिल हैं। इन्हें 500 में से 496 नंबर मिले हैं।
थर्ड नंबर पर जींद की निधि, रोहतक की मानसी, चरखी दादरी की रमा व अक्षिता, हिसार की गर्विता व खुशबू, रेवाड़ी की खुशी, भिवानी की मेघा, करनाल की जीना चौहान, झज्जर की ईशू शामिल हैं। इन्होंने 500 में से 495 नंबर हासिल किए हैं।
10वीं के परिणा में में 92.49% बच्चे पास हुए हैं। अबकी बारि सरकारी स्कूलों का परिणाम 89.30 फीसदी रहा। वहीं प्राइवेट स्कलों का रिजल्ट 96.28 प्रतिशत रहा। रिजल्ट में जिले की बात करें तो रेवाड़ी पहले स्थान पर, फिर चरखी दादरी, और तीरे नंबर पर महेंद्रगढ़ है।