Loading...

Haryana Weather Alert: हरियाणा के 10 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत इन जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

चारों दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश के आसार है। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है। वहीं 12 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों की बल्ले-बल्ले, सड़कों पर दौड़ेंगी अब ई-बसें

इसके अलावा 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश के आसार है, जबकि 20 जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश की संभावना है।

IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन IPS अफसरों का ट्रांसफर

अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। 22 मई को 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश की संभावना है, जबकि 12 जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।

Haryana News: हरियाणा में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये, सरकार ने किया ऐलान

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.