Loading...

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 27 मई और 28 मई को 14-14 जिलों में बारिश के आसार है। वहीं 29-30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी।

वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री की गिरावट के साथ सामान्य से  7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

 

Haryana News: हरियाणा वालों के लिए Good News, अब एक क्लिक में मिलेगी बड़ी योजनाओं की डिटेल

 

बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को राज्य के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है और 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत बारिश के आसार है।

 

 

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

 

 

28 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 फीसदी बारिश के आसार है और 11 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत बारिश के आसार है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

1

वहीं 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश के आसार है। प्रदेश के 3 जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50-75 फीसदी बारिश के आसार है। वहीं 7 जिलों कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात और पलवल) में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.