Loading...

Haryana Weather: हरियाणा में अभी और बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी

The heat will increase further in Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज और गर्म होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। 11 जून को राज्य के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में लू चलने की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है।

गुरुवार को 15 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत जैसे प्रमुख जिलों का नाम शामिल हैं।

Haryana News: हरियाणा वालों के लिए Good News, अब एक क्लिक में मिलेगी बड़ी योजनाओं की डिटेल

रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि यहां लू की स्थिति गंभीर हो सकती है।

सिरसा में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी सिरसा और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर देखा गया था, और अब अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ने की संभावना है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.