Haryana Weather Alert: हरियाणा में दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया। हरियाणा के भिवानी, सिरसा के भावदीन और फतेहाबाद के भट्टू मंडी में बारिश हुई। वहीं हिसार के बरवाला के गांव किरोड़ी में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
नारनौल में आंधी के साथ बादल छाए हुए हैं। बारिश होने के भी आसार है। झज्जर में भी तेज हवाएं चल रही है।
मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक चरखी दादरी, भिवानी,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में गरज चमक के साथ 40-60KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है।
कल 9 जिलों हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कल 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में यलो अलर्ट है।