Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की एंट्री के पांचवें दिन प्रदेश के 7 जिलों गुरुग्राम, पानीपत, जींद, रोहतक, नूंह, सोनीपत और फरीदाबाद में अच्छी बारिश हुई। बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार, 29 जून को हरियाणा के सभी 22 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, और सोनीपत जिले शामिल हैं।
देर रात हुई बारिश के चलते नारनौल के मोहल्ला संघीवाड़ा में रिटायर्ड जज मोहनलाल संघी की पुरानी हवेली गिर गई। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई क्योंकि परिवार अब महू छावनी, इंदौर में रह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से छत और दीवारों में दरारें आई थीं, जिससे ये हादसा हुआ।