Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर वह निजी जीवन में काजल राघवानी के सनसनीखेज आरोपों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर उनके प्रोफेशनल फ्रंट पर लगातार धमाका जारी है। 25 अक्टूबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राजा राम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, और इसी के साथ उनके नए गाने ‘दीवाना बदमाश हो जाई’ ने भी यूट्यूब पर एंट्री मारी है।
यह गाना प्यार में धोखा खाए दिलों के दर्द को आवाज देता है। रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे 21 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और व्यूज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
गाने की शुरुआत एक शॉकिंग मर्डर सीन से होती है। प्रिया अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आती हैं, तभी खेसारी वहां पहुंचते हैं और उसके सीने पर बंदूक रख गोली चला देते हैं। इसके बाद पुलिस आती है और खेसारी को गिरफ्तार कर जेल में डाल देती है।
फिर गाना फ्लैशबैक में चला जाता है जहां खेसारी और प्रिया का प्यार, धोखा, दर्द और टूटे हुए रिश्ते की कहानी बयां होती है। खेसारी का इमोशनल एक्सप्रेशन और उनकी आवाज़ का दर्द सीधे दिल को छू जाता है।