Haryana Rain Alert: मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में तेज बारिश की संभावना है।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :01/07/2025 05:27:2) झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, कैथल, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना
5 जुलाई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।