Kal Ka Mosam: हरियाणा में बारिश की झड़ी लग गई है। मौसम विभाग ने कल को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन हरियाणा में मौसम खराब रहने वाला है।
हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सिरसा में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।
5 जुलाई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
इस वजह से बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने और राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने के आसार है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 2 जुलाई को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश के आसार है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार में 50-75% और सिरसा व फतेहाबाद में 25-50% बारिश की संभावना है।
वहीं 3 जुलाई को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है।
4 जुलाई को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है।