Loading...

Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mosam: How will the weather be in Haryana tomorrow? See weather forecast

Kal Ka Mosam: हरियाणा में लगातार बारिश के बाद आज मौसम साफ हो गया है। आज हिसार और गुरुग्राम सहित कई जिलों में धूप निकली हुई है। 24 जून का मानसून सक्रिय होने के बाद 28 तारीख से लगातार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही थी।

मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 5 जुलाई तक बारिश के आसार जताए है। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 फीसदी बारिश की संभावना जताई है। बाकी 19 जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।

Haryana News: हरियाणा में स्कूली छुट्टियों के बाद बदला मिड डे मील का स्वाद, अब थाली में परोसों जाएंगे स्वादिष्ट व्यंजन

आगे कैसा रहेगा मौसम

3 जुलाई को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है।

Haryana News: हरियाणा की इस नदी में निकलता है सोना, रेत छानकर लोग निकालते हैं Gold

4 जुलाई को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है।

 

Haryana News: हरियाणा वालों के लिए Good News, अब एक क्लिक में मिलेगी बड़ी योजनाओं की डिटेल

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.