Haryana Group D Result: हरियाणा में ग्रुप D की भर्ती का परिणाम आखिरकार बुधवार देर रात जारी कर दिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रात 10:10 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी साझा की।
उन्होंने लिखा, “मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि ग्रुप D के 7596 पदों का परिणाम आज आयोग द्वारा घोषित किया गया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने आपको यह सफलता दिलाई है।”
अभ्यर्थी अपना परिणाम HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in/result पर जाकर देख सकते हैं। हरियाणा सरकार ने पहले ही HSSC को ग्रुप D के कुल 7596 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था।