Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट के साथ नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अंबाला, यमुनानगर, मेवात, पलवल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना है।
मारकंडा नदी में वर्तमान में 25,000 क्यूसेक पानी बह रहा है। आसपास के इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है।
यमुना नदी में जलस्तर में मामूली कमी आई है। शुक्रवार शाम हथिनीकुंड बैराज पर 90,926 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था, जो अब घटकर 50,000 क्यूसेक से कम हो गया है।
टांगरी नदी में शुक्रवार को नदी में उफान से बनी स्थिति अब सामान्य हो रही है। रिहायशी इलाकों में भरा पानी उतरने लगा है और लोग वापस घर लौटने लगे हैं।