Aaj Ka Mousam: आज हरियाणा समेत देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट क्या कहती है। दिल्ली-NCR में इस वक्त कड़ाके की सर्दी से लोग कांप रहे हैं। हालांकि दिन के वक्त धूप के दर्शन भी देखने को मिल रहे हैं। आज यानी शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। उधर, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। Aaj Ka Mousam
पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम
पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर गुरुवार को को पारा गिरकर हिमांक बिंदु के स्तर तक पहुंच गया जिससे दोनों राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार गुरुवार को हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 0.2°C दर्ज किया गया। हरियाणा और पड़ोसी राज्य पंजाब के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी का स्तर काफी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.5°C और नूंह में 4.6°C दर्ज किया गया। Aaj Ka Mousam
कश्मीर में आज का मौसम
कश्मीर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9°C नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले यानी मंगलवार रात को दर्ज किए गए तापमान (शून्य से 5.2°C नीचे) से कुछ अधिक रहा। Aaj Ka Mousam
इस कड़ाके की सर्दी के कारण डल झील के कुछ हिस्सों सहित कई जलाशयों का पानी जम गया है। कश्मीर घाटी में इस समय ‘चिल्ला-ए-आजां’ का दौर जारी है, जो 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि होती है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है इसके साथ ही रात का तापमान भी अक्सर हिमांक बिंदु के नीचे पहुंच जाता है। ‘चिल्ला-ए-आजां’ 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 30 जनवरी को समाप्त होगा।
इन राज्यों में आज का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। Aaj Ka Mousam
इसके अलावा, 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, और 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 14 जनवरी को लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। घने कोहरे और शीतलहर ने मैदानी इलाकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर का सितम जारी रहेगा। Aaj Ka Mousam
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्का से लेकर घना कोहरा छाया रहेगा। 15 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने वाला है। इसके बाद, 15 से 30 जनवरी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
उत्तर भारत और बिहार में अगले पांच से छह दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। उधमपुर और पंतनगर जैसी जगहों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य हो गई है, यानी वहां कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, और 19 व 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 14 जनवरी को लक्षद्वीप में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।