Bharti News: हरियाणा में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार इन दिनों ग्रुप डी के लगभग 7 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार नए सीईटी से पहले यह भर्ती पूरी कर लिए जाने की संभावना है।
खबर है कि आयोग ग्रुप सी के 6,800 विभिन्न पदों को विड्रा कर सकता है, जिसमें 5,600 पुलिस कांस्टेबल पद भी शामिल किए जाने की संभावना हैं। ग्रुप डी से संबंधित पूरा डेटा आयोग के पास है।
सीएम सैनी के कार्यकाल में आब तक 36 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है। ग्रुप डी के इन 7 हजार पदों को भरने के बाद यह आंकड़ा 43 हजार तक पहुंच जाएगा। नए सीईटी को लेकर भी तैयारियां चल रही है।
तैयारी जारी रखें अभ्यर्थी
सूत्रों के अनुसार नए सीईटी का शेड्यूल भी इसी हफ्ते रिलीज हो सकता है। परीक्षा जून महीने के आखिरी तक संभावित है। ग्रुप सी और डी की परीक्षाओं में कुछ दिनों का अंतर मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थी तैयारी जारी रखें।