Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने हर छोटी बड़ी पार्टी की शान है। पवन सिंह सबसे लोकप्रिय कलाकारों मे से एक है। इसी बीच उनका एक गाना ‘आहो राजा’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में दर्शना और पवन सिंह नजर आ रहे हैं। यह गाना 4 महीने पहले रिलीज किया गया था। इस गाने को 13 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
दर्शना के ग्लैमरस अंदाज ने गाने में लगाए चार चांद
पवन सिंह की आवाज और उनके डांस मूव्स देखने में अच्छ लगते हैं। लेकिन दर्शन के ग्लैमरस अंदाज ने इस गाने को और भी ज्यादा शानदार बना दिया है। मस्ती और धमाल से भरे इस गाने को देख फैंस झूमते नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी दिए है सुपरहिट गाने
इस गाने का निर्देशन प्रियांशु सिंह ने किया है और इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। साथ ही इस गाने का निर्देशन दीपांश सिंह और इसके शानदार डांस मूव्स के कोरियोग्राफर गोल्डी और सनी है। पवन सिंह के अलावा बॉलीवुड में कई शानदार और सुपरहिट गाने गाए हैं।