Loading...

Haryana: हरियाणा में सड़कों की सुधरेगी हालत, सरकार ने जारी किए 77.45 करोड़ रुपये

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 20 विधानसभा क्षेत्रों में 83 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इन सड़कों की कुल लम्बाई 188 किलोमीटर से अधिक है।

जानें कहां कितनी जारी हुई राशि

रादौर विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों के लिए 1048.76 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिनकी लम्बाई 26.92 किलोमीटर है। समालखा विधानसभा क्षेत्र में 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिनकी लम्बाई 26 किलोमीटर से अधिक है।

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों की बल्ले-बल्ले, सड़कों पर दौड़ेंगी अब ई-बसें

सिरसा विधानसभा क्षेत्र 14 सड़कों के लिए 1438.80 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 26.61 किलोमीटर है। बरवाला विधानसभा क्षेत्र में 4 सड़कों के लिए 905.39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिनकी लम्बाई 16.85 किलोमीटर है।

फतेहाबाद जिले के टोहाना, रतिया और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्रों की 9 सड़कों के लिए 860.44 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 37.90 किलोमीटर है। उचाना विधानसभा क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए 573.52 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 16.52 किलोमीटर है।

IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन IPS अफसरों का ट्रांसफर

गुहला विधानसभा क्षेत्र की 4 सड़कों के लिए 484.07 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। रोहतक जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 10 सड़कों के लिए 860 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है, जिनकी लम्बाई 24.64 किलोमीटर है।

पटौदी, पेहवा, रानिया और सोहना क्षेत्र की 9 सड़कों के लिए 897.18 लाख रुपये की राशि मंजूरी दी गई है।

Haryana News: हरियाणा में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये, सरकार ने किया ऐलान

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.