Train Timing Change: उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दौराई (अजमेर)–समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के समय में आंशिक बदलाव किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 09617, दौराई (अजमेर)–समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 10 अक्टूबर 2025 से दौराई (अजमेर) स्टेशन से रात्रि 9:05 बजे (21.05 बजे) रवाना होगी।
यह ट्रेन अगले दिन अपने पूर्व निर्धारित समय अनुसार रात 11:15 बजे (23.15 बजे) समस्तीपुर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय की पुष्टि अवश्य कर लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
परिवर्तित स्पेशल रेलसेवा समय-सारणी निम्नानुसार होगी:-
