Loading...

Haryana Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में निकलने वाली धूप लोगों को ठंड से राहत दिला रही है लेकिन हल्की सर्द हवाओं से रातें अभी भी ठंडी है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोनीपत की बात करें तो यहां सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। आज अंबाला में विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई है।

दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने से एक दिन में औसत अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री से 2.3 डिग्री तक बढ़ गया है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें कल का राशिफल

मौसम विभाग का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार जनवरी के हिसाब से मौसम गर्म चल रहा है।

करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अंबाला में 22.8, हिसार और रोहतक में 21.5, गुरुग्राम में 20.8, फरीदाबाद में 20.4, कैथल में 20.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 1 से 4 डिग्री तक बढ़ा है।

Toll Tax: हरियाणा में बिना टोल प्लाजा पर रूके कटेगा Toll Tax, लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.