Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को एक और राहत देते हुए उनके वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जून 2025 से प्रभावी होगी। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें वित्त विभाग ने भी अपनी मंज़ूरी दे दी है।
कितने कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
राज्य भर में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें इस वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। लेटर के अनुसार, मजदूरी दरों में 5% की बढ़ोतरी के बाद यह दर 50 रुपये तक पहुंच गई है।

एक साल में दूसरी बार सैलरी में बढ़ोतरी
HKRN कर्मचारियों की यह दूसरी वेतन वृद्धि है, जो एक ही साल में की गई है। पहली बढ़ोतरी जून 2025 में लागू हुई थी, जब 5% सैलरी बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी के तहत कर्मचारियों की सैलरी में 900 से 1200 रुपये तक का इजाफा हुआ था। साल 2023 में HKRN कर्मचारियों की सैलरी में 10% से 20% तक की बढ़ोतरी की गई थी।