Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनको अस्पताल मेंं दाखिल करवाया गया है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को इमरजेंसी सेवा में भर्ती किया गया है। सर्जन डॉ पीएस महंत उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज उनकी हार्ट सर्जरी होनी है।
बता दें कि अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका रिटायरमेंट 30 जून 2025 को निर्धारित था, लेकिन राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाते हुए 30 जून 2026 तक एक्सटेंड कर दिया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। यहां उनका एक आम का बाग है, जो विरासत में मिला है। इसके अलावा कुछ बड़े भाई से उपहार में मिला है। हरियाणा के पंचकुला और गुरुग्राम में आवासीय फ्लैट हैं। ये जानकारी मुख्य सचिव की ओर से अप्रैल 2025 में केंद्र सरकार के पोर्टल पर दी गई थी।