Haryana: हरियाणा में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले हॉस्पिटल का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम : 19 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री उड़नदस्ते द्वारा मई 2025 में गैलेक्सी वन हॉस्पिटल, निहाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार, गुरुग्राम में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने की जांच को लेकर रेड की गई थी। रेड के दौरान हॉस्पिटल में एक डॉक्टर ने अपने नाम के आगे एमबीबीएस/एम.डी.एम.ए लिखा हुआ था लेकिन उस डॉक्टर के पास एम.डी की डिग्री नहीं थी तथा हॉस्पिटल के आईपीडी रजिस्टर में विभिन्न व्यक्तियों का इंद्राज करके झूठी इंश्योरेंस बिल क्लेम किया गया।

▪️उपरोक्त मामले में दिनांक 14.02.2026 को थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते द्वारा एक शिकायत गैलेक्सी वन हॉस्पिटल, निहाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार, गुरुग्राम में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने के संबंध में प्राप्त हुई। जिस पर थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️दिनांक 18.02.2026 को श्री करण गोयल, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में श्री अभिलक्ष जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, गुरुग्राम के नेतृत्व में प्रबंधक थाना बजघेड़ा, एक सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर, साइबर एक्सपर्ट, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर एक टीम गठित करके कानूनी प्रक्रियाओं के तहत गैलेक्सी वन हॉस्पिटल, निहाल कॉलोनी, न्यू पालम विहार, गुरुग्राम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Haryana CM Saini prayed at Gurdwara Shri Chola Sahib
Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

▪️इस सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग 25 इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़ी लगभग 60 नकली इंश्योरेंस क्लेम फाइलें मिलीं जिससे ज्ञात हुआ कि नकली बेनिफिशियरी के साथ मिलकर नकली IPD एडमिशन (बिना असल में हॉस्पिटल में भर्ती हुए) नकली मेडिकल रिकॉर्ड, नकली लैब रिपोर्ट और नकली फार्मेसी/ट्रीटमेंट बिल तैयार किए गए और उनका इस्तेमाल नकली इंश्योरेंस क्लेम पाने के लिए किया गया जिससे प्राप्त हुए पैसे बेनिफिशियरी और हॉस्पिटल के अधिकारियों के बीच बांटे गए।

▪️इस दौरान लैब्सवेल, दयानंद कॉलोनी में भी सर्च की गई, जहां लैब से नकली लैब रिपोर्ट और दूसरे दस्तावेज भी मिले।

▪️इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 03 आरोपियों को हॉस्पिटल कैंपस से गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान सपना, वर्षा और गौरव के रूप में हुई है।

Agriculture Minister distributed 480 spray pumps to farmers
Haryana: हरियाणा में कृषि मंत्री ने किसानों को 480 स्प्रे पंप किए वितरित

▪️ तीनों आरोपी हॉस्पिटल के कर्मचारी हैं तथा फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने में सहयोगी रहे है।

▪️इस दौरान काफी मात्रा में फर्जी डॉक्यूमेंट बरामद किए गए।

▪️अभियोग में अन्य साजिशकर्ताओं की पहचान सहित आगे की जांच जारी है। अभियोग अनुसन्धानाधीन है।

Haryana: फर्जी NCC ‘बी’ प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ी कार्रवाई — तत्कालीन प्रोफेसर के विरुद्ध चालान पेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top