Haryana: फर्जी NCC ‘बी’ प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ी कार्रवाई — तत्कालीन प्रोफेसर के विरुद्ध चालान पेश

चंडीगढ़/गुरुग्राम, 27 फरवरी 2026। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार एवं जालसाजी के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील पुत्र राजपाल, निवासी गांव कोयलपुर, तहसील मातनहेल, जिला झज्जर (तत्कालीन प्रोफेसर, बीसीए विभाग, अहीर कॉलेज, रेवाड़ी) के विरुद्ध माननीय न्यायालय, रेवाड़ी में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया है।

ब्यूरो की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी)(2), 13(1)(डी)(3) के तहत आरोप अंकित किए गए हैं।

Haryana CM Saini prayed at Gurdwara Shri Chola Sahib
Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अहीर कॉलेज, रेवाड़ी में प्रोफेसर, बीसीए विभाग के पद पर रहते हुए एनसीसी अधिकारी एएनओ धीरज सांगवान एवं तत्कालीन प्राचार्य ओमकार सिंह से कथित मिलीभगत कर षड्यंत्रपूर्वक अपना दाखिला फर्जी तरीके से दर्शाया। इसके आधार पर आरोपी ने अवैध रूप से एनसीसी का ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया, जो शासकीय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ एवं धोखाधड़ी की श्रेणी में पाया गया।

ब्यूरो द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 193 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत प्रथम चालान माननीय न्यायालय श्री सौरभ कुमार, ए.एस.जे., रेवाड़ी में प्रस्तुत किया गया है।

Agriculture Minister distributed 480 spray pumps to farmers
Haryana: हरियाणा में कृषि मंत्री ने किसानों को 480 स्प्रे पंप किए वितरित

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़ा या भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Hospital busted for fraudulently claiming insurance bills
Haryana: हरियाणा में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले हॉस्पिटल का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top