Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित भव्य गणपति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह आयोजन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और भाईचारे का अद्भुत संगम है। त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज में आपसी मित्रता व सद्भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई दिशा दी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार, उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर विकास और कुरुक्षेत्र में कृष्ण धाम विस्तार इसके जीवंत उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने गणपति बप्पा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।