Haryana: बीएड में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी तक

चंडीगढ़, 18 फरवरी — इग्नू द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण करना होगा। किसी प्रकार के हार्ड कॉपी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2026 है।

Haryana CM Saini prayed at Gurdwara Shri Chola Sahib
Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है, तत्पश्चात वे ऑनलाइन आवेदन/प्रवेश परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल https://ignou-bed.samarth.edu.in/index.php पर जाएं।

उन्होंने बताया कि बी.एड. कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री निर्धारित अंकों सहित होना आवश्यक है तथा एनसीटीई के मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पात्रता, पाठ्यक्रम एवं प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।

Agriculture Minister distributed 480 spray pumps to farmers
Haryana: हरियाणा में कृषि मंत्री ने किसानों को 480 स्प्रे पंप किए वितरित

प्रवेश परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिक जानकारी एवं अद्यतन विवरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर देख सकते हैं।

Haryana: फर्जी NCC ‘बी’ प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ी कार्रवाई — तत्कालीन प्रोफेसर के विरुद्ध चालान पेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top