Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश की झड़ी शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश के आसार है।
तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, कैथल, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, फतेहगढ़, दिल्ली, सीधी,जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 2 जुलाई को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश के आसार है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार में 50-75% और सिरसा व फतेहाबाद में 25-50% बारिश की संभावना है।
वहीं 3 जुलाई को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है।
4 जुलाई को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है।