Loading...

LPG Gas Cylinder Price Hike: होली से पहले मंहगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा

LPG Gas Cylinder Price Hike: मार्च का नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। जिनमें से एक बड़ा बदलाव ये भी है कि LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर 6 रुपए तक महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में कहा जा सकता है कि होली से पहले LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।

खबरों की मानें, तो 1 मार्च 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 6 रुपए तक महंगा हो गया है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कमर्शियल सिलेंडर अब कितने का मिलेगा।

-दिल्ली – दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं है। जबकि पहले ये 1797 रुपए में मिल रहा था।

Haryana News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

-कोलकाता – कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 6 रुपए बढ़कर 1913 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1907 रुपए थे।

-मुंबई – मुंबई में 1 मार्च से कमर्शियल सिलेंडर 1,749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए हो गया है।

-चेन्नई – चेन्नई में अब कमर्शियल सिलेंडर 1965 रुपए पर मिल रहा है।

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों की बल्ले-बल्ले, सड़कों पर दौड़ेंगी अब ई-बसें

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिससे आम जनता के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपए का मिल रहा है। वहीं लखनऊ में 840.50 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये और चेन्नई में 818 रुपए मे मिल रहा है।

IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन IPS अफसरों का ट्रांसफर

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.