Loading...

Namo Van :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक में नमो वन का उद्घाटन, लगाए गए 10 हजार पौधे

Namo Van inaugurated in Rohtak on the birthday of Prime Minister Narendra Modi

Namo Van :  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक शहर के सेक्टर 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया। नमो वन के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Haryana News: हरियाणा की इस नदी में निकलता है सोना, रेत छानकर लोग निकालते हैं Gold

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतकवासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पौधरोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने सीधा संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अग्रसर हैं, ऐसे में हम सभी का ये दायित्व बनता है कि उनकी इस सकारात्मक सोच को सार्थक करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।

 

Haryana News: हरियाणा वालों के लिए Good News, अब एक क्लिक में मिलेगी बड़ी योजनाओं की डिटेल

उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर की जिम्मेदारी जिस प्रकार पूरी लगन से निभा रही हैं ठीक उसी अनुरूप वे स्वयं तथा अपने परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण प्रहरी बनें। हजारों की संख्या में नमो वन में पौधरोपण करने आई महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं उसमें रोहतक की महिलाओं सहित उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

 

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधे रोपित करने के लिए पहुंचे लोगों का, विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण बनाते हुए हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। पौधरोपण के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पौधरोपण करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.