Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का हर गाना आते ही फैंस के दिलों पर छा जाता है। चाहे बात हो जबरदस्त डांस नंबर की या इमोशनल ट्रैक की, पवन सिंह का नाम ही काफी है दर्शकों को आकर्षित करने के लिए। इन दिनों उनका और अक्षरा सिंह का पुराना लेकिन बेहद पॉपुलर गाना ‘कर ना मरद वाला रोल’ एक बार फिर से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म ‘धड़कन’ का यह गाना तब रिलीज हुआ था, जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी माना जाता था। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि दर्शक आज भी इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा फैंस को दीवाना बनाया है। हालांकि अब दोनों साथ में काम नहीं कर रहे, लेकिन उनके पुराने गानों को लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं।
इस गाने को भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जो इसे और भी खास बनाता है। पवन सिंह के डायलॉग डिलीवरी और अक्षरा सिंह के एक्सप्रेशंस ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया।