Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने शुक्रवार को राज्य के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 4 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
यलो अलर्ट वाले जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह। शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश के साथ हल्की आंधी और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।
IMD के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में अब तक 86.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्यत: इस अवधि तक केवल 68 मिमी बारिश होती है। यानी राज्य में अब तक 27% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।