Loading...

Aaj Ka Mousam: आज हरियाणा समेत देशभर में मकर संक्रांति पर बारिश होगी या नहीं ? देखें मौसम पूर्वानुमान

Will it rain today on Makar Sankranti or not?

Aaj Ka Mousam: आज हरियाणा समेत देशभर में मकर संक्रांति पर मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा अपडेट क्या कहती है…आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है। इस मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को मौसम के साथ की जरूरत होती है, क्योंकि सभी लोग इस दिन आसमान में जमकर पतंगबाजी करते हैं।

आज IMD ने टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है, क्योंकि उत्तर भारत के 6 राज्यों में मौसम मूड बिगाड़ सकता है। वहीं, कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्य के लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। Aaj Ka Mousam

आइए जाने देशभर में मौसम कैसा रहेगा…

आज बारिश होगी या नहीं

मकर संक्रांति पर बारिश की बहुत कम संभावना है लेकिन उत्तर भारत के 6 राज्यों में घने कोहरे मूड बिगाड़ सकता है। IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ सकता है। यूपी और दिल्ली में जहां घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा, वहीं, पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। खासकर हिमाचल के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज यानी 14 जनवरी मकर संक्राति के मौके पर मौसम का मूड बदलने वाला है। सुबह के समय शीतलहर के साथ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि, अच्छी बात ये है कि 11 बजे दिन के बाद आसमान साफ हो जाएगा। पतंगबाजी करने में मौसम का साथ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान ा6°C तो न्यूनतम तापमान 6°C रहेगा।

Haryana News: हरियाणा वालों के लिए Good News, अब एक क्लिक में मिलेगी बड़ी योजनाओं की डिटेल

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज यानी 14 जनवरी को भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। कानपुर, बरेली, लखनऊ आगरा ,अमेठी, अमरोहा,औरैया, भदोही, इटावा, बुलंदशहर, बाराबंकी, आजमगढ़, जौनपुर हमीरपुर और मेरठ में शीतलहर से मकर संक्रांति का मजा किरकिरा हो सकता है। यहां घने कोहरे और शीतलहर से मुश्किलें बढ़ सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 19°C तो न्यूनतम तापमान 6°C रहेगा। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय घने कोहरे से यात्रा करना भी मुश्किल होगा। पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, बक्सर, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय में सुबह के समय शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। पटना में आज अधिकतम तापमान 16°C तो न्यूनतम तापमान 8°C रहेगा।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में आज यानी 14 जनवरी मकरसंक्रांति के मौके पर भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है। गुरुग्राम, हिसार, नारनौल में तापमान 1 से 2°C रहेगा। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Aaj Ka Mousam

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में आज भीषण बर्फबारी हो सकती है। पहलगाम, गुलमर्ग, अनंतनाग, बारामूला, और उधमपुर में बर्फबारी से मौसम बिगड़ सकता है। पर्यटकों को जहां बर्फ में झूमने का मौका मिलेगा, वहीं, आम नागरिकों को पानी की दिक्कत हो सकती है। डल झील का पानी लगातार जम रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8°C तो न्यूनतम तापमान 4°C रहेगा।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज 14 जनवरी के दिन मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, लैंसडाउन टिहरी और धनोल्टी में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। आज मसूरी में अधिकतम तापमान 17°C तो न्यूनतम तापमान 6°C रहने वाला है। देहरादून में अधिकतम तापमान 16°C तो न्यूनतम तापमान 6°C रहेगा। Aaj Ka Mousam

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में आज मकर संक्रांति के मौके पर मौसम बिगड़ने की संभावना है। मनाली,किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान 1°C तो न्यूनतम तापमान माइनस 13°C रहेगा।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज बदलेगा। इस मौके पर सीकर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, कोटपुतली और फलोदी में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इस मौके पर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। Aaj Ka Mousam

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में आज यानी 14 जनवरी को भयंकर ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक चंबल, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, शिवपुरी और निवाड़ी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंचमढ़ी और शहडोल में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 25°C तो न्यूनतम तापमान 9°C रहेगा।

Related posts

must read

Election ad

Start typing to see posts you are looking for.